फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Aravali Sadan defeated Shivalik in cricket

Amethi News: क्रिकेट में अरावली सदन ने शिवालिक को हराया

Sat, 26 Oct 2024 03:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 26 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Aravali Sadan defeated Shivalik in cricket
अमेठी सिटी। जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में छात्राओं के बीच अंतर सदनीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अरावली सदन ने फाइनल मुकाबले में शिवालिक को परास्त कर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन



पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को फाइनल मैच शिवालिक और अरावली के बीच खेला गया, जिसमें शिवालिक सदन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। शिवालिक सदन की खिलाड़ियों ने छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 45 रन बनाए। ओपनिंग करने उतरी अंजली गुप्ता व शिवांगी ने बेहतर साझेदारी निभाई। दूसरी पारी में शिवालिक सदन की ओर से ओपनिंग करने उतरीं दिव्यांशी व मीनाक्षी ने बिना किसी नुकसान के 46 रन बनाए।
विज्ञापन


चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर 46 रन बनाकर मैच जीत लिया। इससे पहले बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच बृहस्पतिवार को खेला गया। प्रधानाचार्य पीके सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहला मैच उदयगिरि व अरावली के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अरावली ने 55 रनों की चुनौती दी। उदय गिरि की टीम ने 28 रन बनाए। इस तरह अरावली ने फाइनल में अपनी जगह बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगला मैच शिवालिक और उदयगिरि सदन के बीच खेला गया। शिवालिक सदन ने बल्लेबाजी करते हुए 101 रन बनाए। जिसमें उप कप्तान अंजली गुप्ता ने छह विकेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। मैच में अंपायर की भूमिका में अजय कुमार, आशीष कुमार गुप्ता रहे। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य बीसी श्रीवास्तव, निधि तिवारी, जेके सिंह, मुक्ता बहादुर, प्राची निषाद, ज्योति कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed