फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Appointment letter not distributed even after deadline

डेडलाइन बीती, नहीं वितरित हो सके नियुक्ति पत्र

Thu, 09 Sep 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Appointment letter not distributed even after deadline
गौरीगंज (अमेठी)। डेडलाइन बीतने के बावजूद ग्राम स्तर पर पंचायत सहायकों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। पंचायत विभाग अभी ग्राम व ब्लॉक स्तर से नियुक्ति के लिए हाई मेरिट वाले नामों की संस्तुति पर निर्णय नहीं ले सका है।
विज्ञापन

शासन ग्राम स्तर पर ही ग्रामीणों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए ग्राम पंचायतों को हाईटेक बनाने में जुटा है। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों पर पंचायत सहायकों की तैनाती की जा रही है। शासन से जारी दिशा निर्देश के अनुसार दो से 17 अगस्त तक सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की नियुक्ति के लिए ग्राम पंचायत, ब्लॉक व डीपीआरओ कार्यालय पर आवेदन जमा करना था।
विज्ञापन

24 से 31 अगस्त तक जमा सभी आवेदन पत्रों को ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति के समक्ष प्रस्तुत कर मेरिट तैयार कराना था। इसके बाद हाई मेरिट वाले अभ्यर्थी का चयन कर संस्तुति के साथ जिला स्तरीय समिति के पास भेजना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक से सात सितंबर तक जिला स्तरीय समिति द्वारा पंचायतों की संस्तुति का परीक्षण कर नियुक्ति के लिए संस्तुति कर वापस करना था। ग्राम पंचायतों पर आठ व नौ सितंबर को चयनित अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र वितरित होना था।
लगातार हो रही शिकायत
पंचायतों द्वारा समय से संस्तुति सहित आवेदन पत्र भेजने के बावजूद डेडलाइन के भीतर जिला स्तर से अब तक न तो परीक्षण कार्य पूरा किया गया और न ही संस्तुति कर वापस भेजा गया। ऐसे में बड़ी संख्या में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में धांधली बरतने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से मिलकर शिकायती पत्र दे रहे हैं।

शिकायतों का हो रहा परीक्षण
सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि ग्राम स्तर पर तैयार चयन सूची की बड़ी संख्या में शिकायतें मिली हैं, उनका परीक्षण किया जा रहा है। जल्द ही शिकायतों का निस्तारण कर पात्र चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित कराकर ज्वाइनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed