{"_id":"675f24fa24451f73700e2e04","slug":"apply-for-admission-in-atal-residential-school-amethi-news-c-96-1-gon1004-131305-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए करें आवेदन
Mon, 16 Dec 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। अटल आवासीय विद्यालय अमराई गांव रुदौली अयोध्या में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छठी व नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन किए जाने हैं। प्रत्येक कक्षा में कुल 140 सीटें रिक्त हैं, जिसमें से 50 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं।
सहायक श्रम आयुक्त गोविंद यादव ने बताया कि ऐसे विधिवत पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो तीन वर्ष बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुके हैं, उनके परिवार के अधिकतम दो बच्चे पात्र होंगे। इसी के साथ कोविड से अनाथ बच्चे व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में पंजीकृत बच्चे इसके लिए पात्र होंगे।
अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं श्रम विभाग कार्यालय गौरीगंज से आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। यह परीक्षा 25 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच संभावित है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभिभावक व विद्यार्थी गौरीगंज विकास खंड स्थित श्रम कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।