फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Applicants have to submit self attested documents till 20th july

20 जुलाई तक स्वप्रमाणित संलग्नक जमा करें अभ्यर्थी

Thu, 15 Jul 2021 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Applicants have to submit self attested documents till 20th july
गौरीगंज (अमेठी)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को संलग्नकों की स्वप्रमाणित छाया प्रति जमा करना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से 20 जुलाई की अंतिम तिथि नियत की गई है। कहा गया है कि जो आवेदक बाल विकास परियोजना कार्यालय पर स्वप्रमाणित छाया प्रति नहीं जमा करेंगे उनके आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर 26 मार्च को विज्ञप्ति प्रकाशित की गई थी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल नियत थी। विज्ञप्ति में ऑनलाइन आवेदन करने के बाद लगाए गए सभी संलग्नकों को स्वप्रमाणित कर बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा कराने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद इसके जिले में अभ्यर्थियों द्वारा अभिलेखों की स्वप्रमाणित प्रतियां कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इसके चलते चयन के लिए साक्षात्कार नहीं हो पा रहा है। प्रभारी डीपीओ विनय कुमार सिंह ने कहा कि अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र भरने मात्र से उन्हें पात्रता एवं चयन का अधिकार प्राप्त नहीं होगा।
बताया कि आवेदिकाओं को अभिलेखों के सत्यापन के बाद ही चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इसके लिए उन्हें सक्षम प्राधिकारी द्वारा आवेेदिका से उनके मूल अभिलेख सत्यापन के लिए मांगे जाने पर उन्हें नियत समय तक प्रस्तुत करना होगा।

डीपीओ ने सभी अभ्यर्थियों को संलग्नकों की स्वप्रमाणित छाया प्रति जमा करने के लिए 20 जुलाई की तिथि नियत की है। कहा है कि 20 जुलाई की शाम पांच बजे तक संलग्नक जमा नहीं करने वालों के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed