{"_id":"639dff8b88f093274127e2ee","slug":"apart-from-the-target-only-28-47-percent-paddy-purchase-so-far-amethi-news-lko6623525139","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 47 दिन में 29.61 प्रतिशत किसानों के धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 47 दिन में 29.61 प्रतिशत किसानों के धान की खरीद
विज्ञापन
अमेठी। फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत चल रही सरकारी धान की खरीद काफी सुस्त रफ्तार है। इसके चलते ही धान खरीद के तय लक्ष्य 1.35 लाख एमटी के इतर 47 दिनों में अभी तक सिर्फ 33570 एमटी धान की खरीद ही हो सकी है। खरीद के लिए सत्यापित किसान भी खरीद केंद्रों तक नहीं पहुंच रहे हैं। अब तक सत्यापित 20840 किसानों में से मात्र 6172 किसानों ने ही धान केंद्रों पर अपना धान बेचा है।
किसानों को उनकी उपज का निर्धारित समर्थन मूल्य दिलवाने के लिए एक नंवबर से पांच एजेंसी के 53 क्रय केंद्रों पर सरकारी धान की खरीद शुरू हुई थी। क्रय केंद्रों पर किसानों की बढ़ती संख्या को देख जिला प्रशासन ने 30 नवंबर को 15 और क्रय केंद्रों को मंजूरी प्रदान की थी। खरीद के लिए तय लक्ष्य 1,35,000 एमटी निर्धारित हुआ था।
खरीद कार्य शुरू होने के 47 दिन बाद भी लक्ष्य के इतर अभी तक सिर्फ 33,570.63 एमटी धान की खरीद ही हो सकी है। इसमें विपणन शाखा के 25 क्रय केंद्रों पर 19269.17 एमटी, यूपीपीसीयू के आठ क्रय केंद्रों पर 2611.32 एमटी, पीसीएफ के 25 क्रय केंद्रों पर 8896.01 एमटी तो यूपीएसएसएस के छह क्रय केंद्रों पर 2145.86 एमटी धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन
जबकि एफसीआई के दो क्रय केंद्रों पर 360.96 एमटी धान खरीदा गया है। इस दौरान खरीद के एवज में किसानों को 68.44 करोड़ के सापेक्ष 54.19 करोड़ धान मूल्य का भुगतान भी हो चुका है। फसल समर्थन मूल्य योजना में फसल बेचने के लिए तिलोई तहसील में पंजीकृत 9,894 किसानों में से 8,240 किसानों का सत्यापन पूरा होने के बावजूद सिर्फ 2164 किसानों से खरीद हुई है।
मुसाफिरखाना में सत्यापित 3078 किसानों के इतर 934, गौरीगंज में सत्यापित 8,583 किसानों के इतर 2011 किसानों से ही धान खरीद हो पाई है। इसी तरह अमेठी में सबसे कम 1965 किसानों का पंजीकरण हुआ। पंजीकृत किसानों में 875 किसानों का पीएफएमएस पोर्टल पर सत्यापन लंबित है। 1845 सत्यापित किसानों में 519 से खरीद हुई है।