{"_id":"698ae569650cf5b883084fcc","slug":"anti-corruption-team-picked-up-daroga-from-dhaba-in-amethi-bribery-case-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: एंटी करप्शन टीम ने ढाबे से दरोगा को उठाया, रिश्वतखोरी का है मामला; चर्चाओं का बाजार गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: एंटी करप्शन टीम ने ढाबे से दरोगा को उठाया, रिश्वतखोरी का है मामला; चर्चाओं का बाजार गर्म
Tue, 10 Feb 2026 01:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:29 PM IST
सार
अमेठी में एंटी करप्शन टीम ने ढाबे से एक दरोगा को उठाया है। मामला रिश्वतखोरी का बताया जा रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
उप निरीक्षक राजेश पाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के अमेठी में मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने हाईवे के पास स्थित एक ढाबे से उप निरीक्षक राजेश पाल को हिरासत में लिया है। वह इन्हौना थाने में तैनात हैं। टीम की कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उप निरीक्षक पर सड़क हादसे से जुड़े एक मामले में पीड़ित से धनराशि मांगने का आरोप है। विवेचना के नाम पर रुपये की मांग की जा रही थी। पीड़ित ने शिकायत किया है। इस पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
कार्रवाई के बाद टीम उप निरीक्षक को अपने साथ ले गई। फिलहाल पूरे प्रकरण को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। वहीं, पुलिस विभाग के अधिकारी भी इस मामले में सतर्कता बरतते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पैसे लेने के आरोपों की अभी पुष्टि नहीं
थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने इतना ही बताया कि एंटी करप्शन टीम ने उप निरीक्षक को हिरासत में लिया है। पैसे लेने के आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही आगे की विभागीय या कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है।