{"_id":"68c1c8c410667306e304d149","slug":"anti-corruption-bureau-caught-the-accountant-red-handed-while-taking-bribe-amethi-news-c-96-1-ame1002-148220-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एंटी करप्शन ब्यूरो ने लेखपाल को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एंटी करप्शन ब्यूरो ने लेखपाल को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा
Thu, 11 Sep 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
अमेठी/भादर। अमेठी तहसील में तैनात लेखपाल अमित कुमार को बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो अयोध्या की टीम ने आठ हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। अमित ने घूस लेने के लिए किसान को पीपरपुर के दुर्गापुर कस्बे में अपने किराये के कमरे में बुलाया था। लेखपाल के खिलाफ पीपरपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है।
इस्मालपुर मजरे नगरडीह गांव निवासी बाबूलाल पाल के मुताबिक वह अपनी खतौनी में अपना नाम दर्ज कराने और हदबंदी कराने के लिए परेशान थे। उन्होंने लेखपाल अमित कुमार से संपर्क किया, जिन्होंने पहले दो हजार रुपये लिए लेकिन काम नहीं किया। लेखपाल आठ हजार रुपये और मांग रहे थे।
इस पर उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो अयोध्या में शिकायत की। बुधवार को अयोध्या से इंस्पेक्टर अनिल कुमार की टीम पीपरपुर के दुर्गापुर कस्बे पहुंची। बाबूलाल को केमिकल लगे रुपये लेकर लेखपाल के कमरे में भेजा गया। जैसे ही लेखपाल ने घूस ली, टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पीपरपुर इंस्पेक्टर रामराज कुशवाहा ने बताया कि टीम की तहरीर पर शून्य पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
2016 से अमेठी तहसील में था तैनात
सुल्तानपुर के लंभुआ के रहने वाले अमित कुमार वर्ष 2016 से अमेठी तहसील में लेखपाल पद पर तैनात था। उनके पास रामगंज सर्किल के इस्माइलपुर बड़ा मजरे, नगरडीह सहित कई गांवों का जिम्मा था।
नियमानुसार होगी कार्रवाई
डीएम संजय चौहान ने बताया कि निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सभी कार्यों को संपन्न करवाना प्राथमिकता में शामिल है। कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद एंटी करप्शन टीम की मदद से लेखपाल को ट्रैप किया गया। किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरे मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।