फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Angry women protested against the cuts and tripping

Amethi News: कटौती और ट्रिपिंग से नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 28 May 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 28 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Angry women protested against the cuts and tripping
 गौरीगंज ​​स्थित अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय में प्रदर्शन करतीं महिलाएं। स्रोत: संगठन
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और ट्रिपिंग से नाराज महिलाओं ने बुधवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बिजली व्यवस्था में सुधार और रात के समय निर्बाध आपूर्ति की मांग उठाई। कहा कि लगातार ट्रांसफार्मर जलने और फाल्ट बढ़ने से आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अघोषित कटौती बंद करने, ट्रिपिंग पर रोक लगाने और रात में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की गई। इस मौके पर जनकल्याण समिति की अध्यक्ष रीता सिंह, रामलत्नी, गीता गौतम, श्यामा मिश्रा और सुनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed