फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Angry wife attacked him for hiding the fact of his first marriage

Amethi News: पहली शादी की बात छिपाने से नाराज पत्नी ने किया था जानलेवा हमला

Tue, 12 Aug 2025 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Angry wife attacked him for hiding the fact of his first marriage
जगदीशपुर (अमेठी)। मैगलगंज मजरे कचनाव में शनिवार रात पहली पत्नी से फोन पर बातचीत को लेकर विवाद के बाद दूसरी पत्नी नाजरीन ने पति अंसार पर हमला कर उसके नाजुक अंग को काट दिया। नाजरीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अंसार का इलाज रायबरेली एम्स में जारी है।
विज्ञापन



हारीमऊ गांव की रहने वाली नाजरीन ने आठ माह पहले शादी से पहले अंसार से कहा था कि वह अविवाहित है। शादी के समय नाजरीन को पहली पत्नी के बारे में पता नहीं था। बाद में यह बात उजागर हुई और दोनों के बीच विवाद होते रहे। दो माह पहले भी नाजरीन ने थाने में तहरीर दी, जिससे पहली पत्नी मायके चली गई।
विज्ञापन


इसके बावजूद अंसार फोन पर पहली पत्नी से संपर्क करता रहा, जिससे तनाव और बढ़ गया। शनिवार रात यह बात विवाद का कारण बनी। गुस्से में नाजरीन ने चाकू से अंसार पर हमला कर कई वार किए और उसके नाजुक अंग को काट दिया। अंसार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स रायबरेली में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed