{"_id":"64e4fb82c027353ea90adbc6","slug":"angry-people-protested-against-the-murder-of-suresh-thakur-amethi-news-c-96-1-ame1002-3872-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सुरेश ठाकुर हत्याकांड से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सुरेश ठाकुर हत्याकांड से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
Tue, 22 Aug 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन देते संगठन के लोग।
अमेठी। उन्नाव में सुरेश ठाकुर की हत्या के मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर मंगलवार को एमडब्ल्यूओ संगठन के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन पर उतर आए। पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच नायब तहसीलदार को राज्यपाल व प्रधानमंत्री संबोधित ज्ञापन दिया।
सामाजिक संगठन महापदमनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (एमडब्ल्यूओ) के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में राज्यपाल को संबोधित चार सूत्री मांग पत्र सौंपा। जिसमें कार्यकर्ताओं ने न्याय की गुहार लगाई है। ज्ञापन में उन्नाव जिले के थाना सोहरामऊ के गांव चौपई निवासी सुरेश ठाकुर की 27 जुलाई को पिटाई की गई थी। दस अगस्त को उनकी मौत हो गई। कहा कि सूचना के बाद भी पुलिस ने न तो केस दर्ज किया और न ही कोई कार्रवाई। केस दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।
संगठन के जिला अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने चार सूत्रीय मांग पत्र में आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी, परिजनों व मुख्य गवाह प्रेमशंकर गौतम की सुरक्षा का प्रबंध करने, परिजनों को पचास लाख रुपये की आर्थिक मदद और हत्याकांड की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच करवाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने बताया कि सभी जिलों में संगठनों द्वारा मांग पत्र सौंपा जा रहा है।
विज्ञापन
इस मौके पर उदय राज शर्मा, मुकेश शर्मा, विनोद शर्मा, माता प्रसाद शर्मा, उमाशंकर शर्मा, राजू शर्मा, अरविंद शर्मा, प्रवीण शर्मा, चंद्रेश शर्मा, शिवकुमार शर्मा, अमरजीत शर्मा, लाल बहादुर शर्मा, मलखान शर्मा, योगेंद्र शर्मा, शिवम शर्मा, शाक्य धीरेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।