फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Anger erupted over rigging in quota selection

Amethi News: कोटा चयन में धांधली को लेकर फूटा गुस्सा

Tue, 08 Oct 2024 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 08 Oct 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted over rigging in quota selection
 तिलोई तहसील के बाहर प्रदर्शन करते किसान।
अमेठी सिटी। सिंहपुर विकासखंड के फूला गांव में एक सप्ताह पूर्व हुई कोटा चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्रामीण सोमवार को तिलोई तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने तहसील का घेराव करते हुए नारेबाजी के साथ विरोध-प्रदर्शन करते हुए निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के समर्थन में किसान यूनियन भी उतर आई है।
विज्ञापन



30 सितंबर को फूला गांव में कोटे के चयन को लेकर नायब तहसीलदार अमीषा यादव की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई थी, जिसमें अनूप तिवारी व हिमांशु सिंह के बीच हुए मुकाबले में अनूप तिवारी को आठ मतों से चयनित घोषित किया गया था। जिसे लेकर विपक्ष ने हंगामा किया और राजनीतिक तूल दे दिया। सोमवार को फिर ग्रामीणों ने तहसील पहुंच कर प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष संपादित नहीं हुई है। चुनाव प्रक्रिया में तमाम नाबालिग मतदाताओं को शामिल किया गया था। जिसके विरोध के बाद भी मौजूद अधिकारियों ने पक्षपात करते हुए शिकायत का संज्ञान नहीं लिया और मनचाहे तरीके से कोटे का चयन कर दिया। ग्रामीणों के प्रदर्शन में किसान यूनियन के पदाधिकारी भी उतर आए। तहसील मुख्यालय पहुंच कर लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। एसडीएम ने जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चुन्नू सिंह, विनोद कुमार सिंह, लल्लू सिंह, शैलेंद्र सिंह, हिमांशु सिंह, जगजीवन, अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed