{"_id":"696d2a13feb28c720606d1e4","slug":"an-fir-will-be-lodged-against-the-firm-soon-amethi-news-c-96-1-ame1002-156856-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: फर्म के खिलाफ जल्द होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: फर्म के खिलाफ जल्द होगी एफआईआर
Mon, 19 Jan 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामान आपूर्ति करने के लिए नामित फर्म के खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन और विवाह उपरांत वधुओं को दी जाने वाली उपहार सामग्री की आपूर्ति के लिए जेम पोर्टल पर निविदा आमंत्रित की गई थी। इसमें मेसर्स श्री बालाजी फूड प्रोडक्ट्स बड़ा घोसियाना मलिकमऊ रोड, रायबरेली को एल-वन फर्म घोषित करते हुए चयनित किया गया था।
दिसंबर में जिला समाज कल्याण अधिकारी फतेहपुर की ओर से भेजे गए पत्र में फर्म के कागजातों को लेकर गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई गईं। इन आपत्तियों की पुष्टि तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी अमेठी राजेश कुमार शर्मा से भी कराई गई। अफसरों ने निविदा में प्रस्तुत अनुभव प्रमाणपत्र पूरी तरह फर्जी होने की रिपोर्ट दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) नलिन राज ने इन पत्रों का कोई संज्ञान नहीं लिया और न ही उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
इस बीच योजना के तहत जिले को मिले 308 लाभार्थियों के लक्ष्य के सापेक्ष 335 लाभार्थियों का चयन भी कर लिया गया। पहले चार दिसंबर और फिर 17 दिसंबर को कार्यक्रम होना था, लेकिन दोनों बार आयोजन स्थगित करना पड़ा। डीएम ने जब जिला समाज कल्याण अधिकारी नलिन राज के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई संग स्थानांतारण का पत्र शासन को भेजा तो वहीं विवादित फर्म के विरुद्ध ब्लैक लिस्ट की कार्रवाई के लिए पहले पत्र भेजा गया है तो वहीं अब एफआईआर दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
परियोजना निदेशक व प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी ऐश्वर्य यादव ने बताया कि उक्त फर्म को ब्लैक लिस्ट करने के लिए जीएसटी विभाग को पत्र लिखा गया है। बताया कि शासन के निर्देश पर कूटरचित और फर्जी अभिलेख आदि के मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।