फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi tops in javelin throw, Sultanpur tops in high jump

Amethi News: भाला फेंक में अमेठी, ऊंची कूद में सुल्तानपुर अव्वल

Sat, 26 Oct 2024 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 26 Oct 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Amethi tops in javelin throw, Sultanpur tops in high jump
अमेठी शहर स्थित रणवीर इंटर कॉलेज में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़ लगाती प्रतिभागी।
अमेठी सिटी। तीन दिवसीय मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शुक्रवार को बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर व अंबेडकरनगर की टीमों की बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस दौरान चक्का फेंक में बाराबंकी, भाला फेंक में अमेठी, ऊंची कूद में सुल्तानपुर के खिलाड़ी अव्वल स्थान पर रहे।
विज्ञापन



अमेठी के रणवीर इंटर कॉलेज मैदान में मंडल के चार जिलों से टीमें एथलेटिक्स मुकाबले के लिए पहुंची हुई हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे बिना किसी औपचारिकता के दूसरे दिन की प्रतियोगिता तीन हजार मीटर दौड़ के साथ शुरू हुई। अमेठी जिले के क्रीड़ा सचिव परिक्रमा शंकर मिश्र ने बताया कि तीन हजार मीटर दौड़ के सीनियर बालक वर्ग में अमेठी के प्रदीप शर्मा प्रथम, अमेठी के मुकेश पाल द्वितीय, सुल्तानपुर के अंकित कोरी तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में साक्षी सिंह सुल्तानपुर प्रथम, अंबेडकरनगर की मोनी द्वितीय, सुल्तानपुर की मंतशा बानो तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


ऊंची कूद प्रतियोगिता सीनियर बालक वर्ग में अमेठी के शिवम कश्यप प्रथम, अंबेडकरनगर के आबिद अकरम द्वितीय, बाराबंकी के शनि तृतीय रहे। ऊंची कूद सीनियर बालिका वर्ग में सुल्तानपुर की शालू सिंह प्रथम, अमेठी की मोनिका गुप्ता द्वितीय, अंबेडकरनगर की ममता तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


चक्का फेंक प्रतियोगिता सीनियर बालक वर्ग में बाराबंकी के सूर्य प्रकाश प्रथम, अमेठी के अंशुल सिंह द्वितीय, बाराबंकी के शिवांश तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिका में बाराबंकी की गरिमा देवी प्रथम, सुल्तानपुर की ज्योति द्वितीय, बाराबंकी की रुपाली तृतीय स्थान पर रही। भाला फेंक प्रतियोगिता सीनियर बालक वर्ग में अमेठी के राज निर्मल प्रथम, अंबेडकरनगर के विपुल मौर्या द्वितीय, बाराबंकी के सूर्य प्रकाश तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में अमेठी की खुशी प्रथम, अंबेडकरनगर की नूरशबा बानो द्वितीय, सुल्तानपुर की गीता कश्यप तृतीय स्थान पर रही।

100 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में सुल्तानपुर के अंश चौरसिया प्रथम, अमेठी के शिवम कश्यप द्वितीय, अंबेडकरनगर के शिव भवन तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में अमेठी की रोशनी पठान प्रथम, अमेठी की मोनिका गुप्ता द्वितीय, अंबेडकरनगर की शीलम तृतीय स्थान पर रही। इसके अतिरिक्त सभी वर्गों में जूनियर व सब जूनियर वर्ग की भी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।


प्रतियोगिता के बाद रणवीर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्रीड़ा सचिव सुल्तानपुर दिलीप सिंह, अनंत कुमार अस्थाना, अजीत प्रताप सिंह, डॉ. रमेश सिंह ने किया, राज किशोर सिंह, आनंद भवन सिंह, जितेंद्र यादव, अजितेश सिंह, राकेश वर्मा, मिथिलेश, प्रज्ञा शुक्ला, प्रगति श्रीवास्तव, प्रतिभा सिंह आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed