{"_id":"629e0eb97e85e051e44478dc","slug":"amethi-on-top-in-state-on-implication-of-government-schemes-amethi-news-lko633955266","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं के क्रियान्वयन में जिला प्रदेश में टॉप पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं के क्रियान्वयन में जिला प्रदेश में टॉप पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। शासन द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में जिले का ग्राम्य विकास विभाग प्रदेश में पहले तो जिला प्रशासन दूसरे स्थान पर है। शासन द्वारा मई माह की रैंकिंग सूची जारी होने पर डीएम व सीडीओ ने अफसरों को कर्मचारियों को बधाई देते हुए पूरी लगन से काम करने को कहा है।
प्रदेश सरकार शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा शिकायत निस्तारण की प्रत्येक माह पूरे प्रदेश की रैंकिंग कराती है। शासन ने सोमवार को मई माह की रैंकिंग सूची जारी की।
डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि शासन द्वारा जारी सूची में विभाग की विभिन्न योजनाओं जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कुशल क्रियान्वयन में जिले को प्रदेश में प्रथम तो अन्य प्रशासनिक कार्यों व शिकायत निस्तारण में जिला प्रशासन को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
बताया कि इसके अलावा जिले में शासन की विकास प्राथमिकता कार्यक्रम को लेकर लगातार संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही उनके व सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों व निर्माण कार्यों को लेकर लगातार निरीक्षण कर प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
इसके साथ ही शासन द्वारा निर्धारित रैंकिंग में जिन विभागों को सी व डी रैंक मिली है उनको कड़ी चेतावनी देते हुए अगले माह विकास कार्यक्रमों में सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं। सूची सार्वजनिक होने के बाद डीएम ने अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई देते हुए अगले माह विशेष प्रयास कर सभी कार्यक्रमों में जिले को प्रथम स्थान पर लाने का निर्देश दिया गया है।