{"_id":"6920b76cb40f936b33095467","slug":"amethi-hostel-team-defeated-devipatan-amethi-news-c-96-1-ame1002-152832-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अमेठी छात्रावास की टीम ने देवीपाटन को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अमेठी छात्रावास की टीम ने देवीपाटन को हराया
Sat, 22 Nov 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता के बाद मौजूद खिलाड़ी।
अमेठी। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के समन्वय में राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम अमेठी में हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ सचिन कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमों के साथ अमेठी छात्रावास की टीम भी शामिल हुई।
पहले दिन पांच मुकाबले खेले गए। अमेठी छात्रावास ने देवीपाटन को मात दी। आजमगढ़ ने सहारनपुर को, प्रयागराज ने चित्रकूट को, झांसी ने गोरखपुर को और मेरठ ने बस्ती को हराया। सभी मैच निर्धारित समय अनुसार शांतिपूर्वक संपन्न हुए। निर्णायक के रूप में प्रेम प्रकाश सिंह, मनीष, रणविजय, पंकज यादव, ध्रुव और प्रवीण मिश्र सक्रिय रहे। आयोजन स्थल पर स्टेडियम स्टाफ की पूरी टीम मौजूद रही। इस दौरान राम आसरे, सचिन भारद्वाज, प्रांजल तिवारी, मुकेश यादव, नेहाल तिवारी सहित कई कर्मचारी मैदान में जुटे रहे। प्रतियोगिता संचालन की जिम्मेदारी डॉ. हामिद, प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज टीचर माफी ने निभाई। प्रतियोगिता 24 नवंबर तक जारी रहेगी।