{"_id":"6229e331a4074c7faf483a73","slug":"amethi-election-result-2022-amethi-vidhan-sabha-chunav-vote-counting-live-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi Election Seat Result: भाजपा पर टिकीं सबकी नजरें, जानें क्या है जनता का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi Election Seat Result: भाजपा पर टिकीं सबकी नजरें, जानें क्या है जनता का फैसला
Thu, 10 Mar 2022 05:08 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो, अमेठी
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 10 Mar 2022 05:08 PM IST
सार
काउंटिंग सुबह आठ बजे पोस्टल बैलेट की गणना के साथ शुरू हुई। तीन विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य 29 तो जगदीशपुर में 31 राउंड में पूरा होगा। सबसे कम प्रत्याशी होने के चलते गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र का परिणाम कुछ ही देर में आने वाला है।
विज्ञापन
वोटों की गिनती
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। कुछ देर बाद चुनाव के परिणामों की तस्वीर साफ हो जाएगी। मेरठ विधानसभाओं सीट के परिणाम का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। यहां से सपा प्रत्याशी महराजी 4964 मतों से आगे चल रहे हैं। अब तक कांग्रेस-7135, सपा- 41938, बसपा- 3273, भाजपा- 36974 और नोटा को 555 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
चंद घंटों बाद लोगों को पता चलने लगेगा कि उनकी पसंद का प्रत्याशी जीते या नहीं। जिले की चार विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाले 48 प्रत्याशियों में किस प्रत्याशी की होली रंगीन होगी यह कुछ देर में स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
काउंटिंग सुबह आठ बजे पोस्टल बैलेट की गणना के साथ शुरू हुई। तीन विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य 29 तो जगदीशपुर में 31 राउंड में पूरा होगा। सबसे कम प्रत्याशी होने के चलते गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र का परिणाम कुछ ही देर में आने वाला है। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मिश्र की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार बुधवार देर शाम तक मतगणना की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका था। सुबह आठ बजे शुरू होने वाली मतगणना में लगाए गए कार्मिकों को सुबह छह बजे अपने ड्यूटी केंद्र पर पहुंचने को कहा गया था।
विज्ञापन
चुनाव आयोग की ओर से विधानसभा तिलोई के लिए नामित प्रेक्षक डॉ. गरिमा मित्तल, जगदीशपुर के लिए प्रशांत कुमार पांडा, गौरीगंज के लिए ई. रवींद्रन तथा अमेठी के लिए नामित सोनमणि बोरा व पुलिस प्रेक्षक एसएच महावरकर बुधवार शाम जिला मुख्यालय पहुंच चुके हैं। प्रेक्षकों ने इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज व मनीषी महिला महाविद्यालय में बनाए गए सभी मतगणना हॉलों का निरीक्षण किया।
प्रत्येक विधानसभा की मतगणना के लिए दो-दो कक्ष तैयार किए गए हैं। प्रत्येक कक्ष में सात-सात टेबल (कुल 14 टेबल) पर ईवीएम में पड़े मतों की गिनती होगी। पोस्टल बैलेट व ईटीपीएस के मतों की गिनती के लिए तिलोई में दो, गौरीगंज व जगदीशपुर में तीन-तीन तथा अमेठी में चार टेबल लगाई जाएंगी। इसके अलावा आरओ व एआरओ के लिए भी एक-एक टेबल होंगी।
दो-दो कक्षों में होने वाली गणना में गौरीगंज विधानसभा का परिणाम पहले आने की उम्मीद है। निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, गौरीगंज में सबसे कम नौ प्रत्याशी होने तथा 29 राउंड में 404 बूथों की गणना से पहले परिणाम आने की उम्मीद है। जगदीशपुर के 424 बूथों की गणना 31 राउंड में तो तिलोई व अमेठी के 396-396 बूथों की गणना 29-29 राउंड में पूरी होगी। चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवार व उनके एजेंट की संबंधित कॉलेज में एंट्री एक घंटा पहले यानी सात बजे शुरू कराई जाएगी। जो भी एजेंट अपने पास के साथ सात बजे तक संबंधित कॉलेज के गेट पर नहीं पहुंचेंगे, उनकी एंट्री नहीं हो पाएगी।