फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi: Congress leaders under police surveillance ahead of Ayodhya march

Amethi: अयोध्या कूच से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का पहरा, घरों में नजरबंद किया गया

Mon, 29 Jun 2026 11:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 29 Jun 2026 11:11 PM IST
सार

कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि सोमवार रात से ही कई नेताओं और पदाधिकारियों के घरों पर पुलिस तैनात कर दी गई। उन्हें घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।

विज्ञापन
Amethi: Congress leaders under police surveillance ahead of Ayodhya march
कांग्रेस नेता को किया गया नजरबंद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर मंगलवार को प्रस्तावित कांग्रेस नेताओं के अयोध्या दौरे से पहले जिले में पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों पर निगरानी बढ़ा दी है। पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल समेत कई जिला व ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों को उनके आवासों पर नजरबंद कर दिया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि नेताओं को अयोध्या जाने से रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि सोमवार रात से ही कई नेताओं और पदाधिकारियों के घरों पर पुलिस तैनात कर दी गई। उन्हें घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। एक कांग्रेस नेता ने फेसबुक पोस्ट कर स्वयं को नजरबंद किए जाने का दावा भी किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सर्वणन टी ने बताया कि यह कार्रवाई अयोध्या पुलिस के अनुरोध पर की गई है। उन्होंने कहा कि किसी को हाउस अरेस्ट नहीं किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित नेताओं और कार्यकर्ताओं को एहतियातन उनके घरों पर रोका गया है। एसपी ने बताया कि सांसद किशोरी लाल शर्मा मुख्यालय पर नहीं मिले हैं। उनकी लोकेशन की जानकारी जुटाई जा रही है। जहां भी वह मिलेंगे, वहां उन्हें भी एहतियातन नजरबंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अयोध्या जाएगा। प्रतिनिधिमंडल रामलला के दर्शन करने के साथ ही राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की जानकारी लेगा। पुलिस का कहना है कि पूरी कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है, जबकि कांग्रेस इसे विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास बता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed