फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi and nihalgarh railway station developed as world class

अमेठी और निहालगढ़ रेलवे स्टेशन बनेंगे उच्च स्तरीय

Thu, 17 Nov 2022 07:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Amethi and nihalgarh railway station developed as world class
गौरीगंज (अमेठी)। रेल महकमा उत्तर रेलवे क्षेत्र के कम भीड़भाड़ वाले 15 रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय बनाएगा। इन 15 रेलवे स्टेशनों में जिले का अमेठी व निहालगढ़ रेलवे स्टेशन भी शामिल है।
विज्ञापन

रेलवे ने यह निर्णय तीन दिन पूर्व आयोजित उस बैठक के बाद लिया है, जिसमें क्षेत्र के सभी सांसद या उनके प्रतिनिधि शामिल हुए थे। दोनों रेलवे स्टेशनों को सुविधा संपन्न बनाने का काम डीआरएम के निरीक्षण के बाद शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे ने अपने क्षेत्र में आने वाले 15 स्टेशनों को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस करने की योजना तैयार की है। विभाग खुर्जा रेलवे स्टेशन को मॉडल मानते हुए स्टेशनों को यात्री सुविधाओं से लैस करेगा। इसके लिए सूचीबद्ध किए गए स्टेशनों में जिले के अमेठी व निहालगढ़ को शामिल किया गया है। जल्द ही प्रबंधक समेत अन्य अफसर दोनों स्टेशन का निरीक्षण कर खुर्जा स्टेशन की तर्ज पर इसे तैयार करने के लिए आवश्यक सुविधा व संसाधनों की समीक्षा करते हुए प्रस्ताव तैयार कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव तैयार होने के बाद मानक के अनुसार निर्धारित समय में प्रस्तावित कार्यों को पूरा करने के लिए रेलवे बोर्ड की अनुमति ली जाएगी। सुविधा व संसाधन से लैस होने के बाद दोनों स्टेशन न सिर्फ ट्रैक के आकर्षक स्टेशनों की श्रेणी में शुमार होंगे, बल्कि स्टेशन पर यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
दोनों स्टेशनों को नए मुख्य भवन के साथ सेकेंड इंट्री गेट, स्वचालित सीढ़ी, लिफ्ट, पार्किंग, नए टिकट काउंटर, फसाड लाइट, कोनकोर्स, सर्कुलेटिंग एरिया, रिटायरिंग रूम, वेटिंग हाल, लाउंज, कैफेटेरिया के साथ अन्य यात्री सुविधाओं से लैस किया जाएगा। बुधवार को रेल प्रबंधक आशुतोष गंगल की ओर से स्टेशन को सुविधा से लैस करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

सीनियर डीसीएम रेखा श्रीवास्तव ने विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस करने के लिए सूचीबद्ध स्टेशनों में अमेठी व निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के शामिल होने की बात स्वीकार की है। बताया कि जल्द ही दोनों स्टेशन का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों की सूची तैयार कर मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। स्टेशन पर प्रस्तावित कार्य पूरा होने के बाद यात्रा के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed