फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi among the top 10 districts of the state in vaccination

टीकाकरण में प्रदेश के टॉप 10 जिलों में अमेठी

Wed, 04 Aug 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Amethi among the top 10 districts of the state in vaccination
गौरीगंज (अमेठी)। तीन अगस्त को चलाए गए कोविड टीकाकरण महाभियान में जिले को आवंटित लक्ष्य से करीब तीन हजार अधिक लोगों को टीका लगाया गया। जिला सर्वाधिक टीकाकरण की दृष्टि से प्रदेश के 10 सर्वश्रेष्ठ जिलों में शामिल हो गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर मंगलवार को जिले में भी कोविड टीकाकरण महाभियान चलाया गया। जिले की सभी चार तहसीलों में कुल 204 सेंटर बनाये गए थे। महाभियान के दौरान एक दिन में 24 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। डीएम अरुण कुमार ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा था कि सभी केंद्रों पर लक्ष्य से अधिक वैक्सीन हो, किसी को बैरंग न लौटना पड़े।
विज्ञापन

प्रशासन की सख्ती व स्वास्थ्य विभाग की मॉनीटरिंग का असर रहा कि अभियान समाप्त होने तक जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक कुल 26915 लोगों को टीका लगाया गया। मंगलवार को दिन भर चले अभियान के बाद देर रात वैक्सीनेशन के आंकड़े सार्वजनिक हुए। डीएम ने बताया कि मंगलवार को लक्ष्य से अधिक लोगों को टीका लगने के बाद जिला सर्वाधिक टीकाकरण की दृष्टि से प्रदेश में 10वें नंबर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि अमेठी में अब तक 4,93,751 व्यक्तियों को टीकाकृत किया जा चुका है। इनमें 4,22,146 को एक तो 71,605 व्यक्तियों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है।

डीएम ने बताया कि जिले में कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए वृहद कार्ययोजना बनाकर टीकाकरण कराया जा रहा है। शुरुआती दिनों में टीकाकरण को लेकर आमजन में अनेक भ्रांतियां थीं। इसे दूर करने के लिए ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर उनके माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जागरूकता का नतीजा रहा कि जिला सर्वश्रेष्ठ 10 में शामिल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed