फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ambulances will take patients to hospital within response time

Amethi News: रिस्पांस टाइम में मरीजों को अस्पताल पहुंचाएंगी एंबुलेंस

Mon, 07 Apr 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 07 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Ambulances will take patients to hospital within response time
तिलोई (अमेठी)। अब सड़क हादसों में घायलों, गर्भवती महिलाओं और बीमार बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में देरी नहीं होगी। रविवार को अमेठी में राज्यमंत्री मंयकेश्वर शरण सिंह ने 10 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर सीएचसी के लिए रवाना किया। ये वाहन जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत जिले को आवंटित हुए हैं।
विज्ञापन



इन एंबुलेंसों की शुरुआत से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी। खासतौर पर रिस्पांस टाइम में मरीजों को तत्काल एंबुलेंस सेवा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उनकी जान बचाई जा सकेगी। एंबुलेंस की कमी से प्रभावित हो रही सेवा को बेहतर बनाने के लिए शासन से आवंटित 10 नए एंबुलेंस को राज्यमंत्री मंयकेश्वर शरण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब इन एंबुलेंस से हादसे में घायल संग बीमार और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने और बेहतर उपचार करवाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने बताया कि ये सभी एंबुलेंस आधुनिक तकनीक और जीपीएस सिस्टम से लैस हैं, जिससे उनके संचालन में पारदर्शिता और गति दोनों बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि समय पर मरीजों को अस्पताल पहुंचाना प्राथमिकता है और ये वाहन उस दिशा में एक मजबूत कदम हैं। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने जानकारी दी कि इन वाहनों के संचालन से अब रिस्पांस टाइम में काफी सुधार होगा। मरीजों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा, जिससे इलाज में देरी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






अभी चल रहीं 63 एंबुलेंस
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्तमान में जिले में कुल 63 एंबुलेंस संचालित हैं। इनमें 102 सेवा की 30, 108 सेवा की 31 और दो बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एंबुलेंस शामिल हैं। हालांकि, इनमें से कुछ गाड़ियों की स्थिति खराब हो चुकी है और किसी तरह उनका संचालन किया जा रहा है। नई एंबुलेंसों के जुड़ने से स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं को नई ताकत मिलेगी और आमजन को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed