फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amari procession taken out with devotion

Amethi News: अकीदत से निकाला अमारी का जुलूस

Tue, 02 Sep 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 02 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Amari procession taken out with devotion
मुसाफिरखाना के भनौली में निकले अमारी का जुलूस में जुटे अजादार।-संवा
मुसाफिरखाना। भनौली में सोमवार को रबी-उल-अव्वल के मौके पर अमारी का जुलूस अकीदत और गमगीन माहौल में निकाला गया। जुलूस का आयोजन अंजुमन सिपाहे हुसैनी भनौली सादात के तत्वावधान में हुआ, जिसमें तमाम अजादार शामिल हुए और बीबी फातिमा को उनके लाल का पुरसा पेश किया।
विज्ञापन





सुबह करीब आठ बजे जुलूस जामा मस्जिद इमामबाग से निकलकर इसौली रोड, दरगाहे आलिया और छोटे इमामबाड़े से होता हुआ बड़े इमामबाड़े पर जाकर संपन्न हुआ। पूरे रास्ते अंजुमनों ने नौहा और मातम किया। मौलाना-ए-किराम ने तकरीरों के जरिए लोगों तक इमाम हुसैन का पैगाम पहुंचाया। जुलूस में दूसरे जिले से आईं अंजुमनों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। अजादारों और बाहर से आए जायरीन के लिए जगह-जगह सबील और लंगर का इंतजाम किया गया।
विज्ञापन



जुलूस की निजामत की जिम्मेदारी मौलाना जीशान अली आजमी ने निभाई। गौरतलब है कि आठ रबी-उल-अव्वल का दिन शिया समुदाय के लिए बेहद अहम है। इसी दिन इमाम हसन अस्करी की शहादत हुई थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए और लगातार निगरानी रखी। शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में जुलूस संपन्न होने पर अंजुमन सिपाहे हुसैनी भनौली सादात ने प्रशासन व पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अमारी जुलूस के दौरान मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया गया। लखनऊ के चिकित्सक समर रजा, डॉ. अंबरीन फातिमा, डॉ. रजा मेहंदी, डॉ. असद अब्बास, डॉ. दानिश मिर्जा, डॉ. नईम, हसनैन हैदर और जीतेंद्र सहित मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर दवाइयां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed