फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Allegation of occupation of ancient Panch Shikhar temple

Amethi News: प्राचीन पंच शिखर मंदिर पर कब्जे का आरोप

Tue, 24 Dec 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 24 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Allegation of occupation of ancient Panch Shikhar temple
मुसाफिरखाना (अमेठी)। औरंगाबाद के ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम से मिलकर प्राचीन पंच शिखर शिव मंदिर पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। बताया कि एक पक्ष ने मंदिर पर कब्जा कर लिया है। इस कारण करीब 20 वर्ष से पूजा भी बंद है। शिकायत पर एसडीएम ने तहसीलदार को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन



ग्रामीण अतुल सिंह व राहुल कौशल के अनुसार मंदिर की स्थापना गांव के ही एक परिवार ने करीब 120 वर्ष पूर्व कराई थी। मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। आरोप है कि 20 वर्ष से एक समुदाय ने मंदिर पर कब्जा करके पूजा रोक दी है। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर के पुजारी को प्रताड़ित कर गांव छोड़ने पर मजबूर कर दिया गया। एसडीएम मुसाफिरखाना प्रीती तिवारी ने आरोप को गंभीर मानते हुए जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान गांव के लवकुश चौरसिया, महंत दुर्गेश दास, रामधनी व अभिषेक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन




तहसीलदार को सौंपी जांच
एसडीएम प्रीति तिवारी ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। तहसीलदार को जांच दी गई है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article