{"_id":"66c7c7135e6a6e9ad8098984","slug":"all-five-accused-of-deadall-five-accused-of-deadly-attack-caught-by-policely-attack-caught-by-police-amethi-news-c-96-1-ame1002-124212-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पुलिस के हत्थे चढ़े जानलेवा हमले के पांचों आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पुलिस के हत्थे चढ़े जानलेवा हमले के पांचों आरोपी
Fri, 23 Aug 2024 04:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
तिलोई। मोहनगंज थाने के मनी मनोहर गांव में तीन दिन पहले रास्ते के विवाद में बेटी और पिता पर जानलेवा हमले करने के पांचों आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ। तीन दिन पहले गांव के कुछ लोगों ने रास्ते के विवाद में बेटी और उसके पिता पर चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल महिला के पति सगीर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
केस दर्ज आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने बृहस्पतिवार को मटेरवा मोड़ के पास संदिग्ध दशा में मो. सज्जाद, मो. इबरान, नौशाद, अमानुल्ला और जुबैर को गिरफ्तार कर लिया। पांचों ने मारपीट की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मुख्य आरोपी इबरान की निशानदेही पर प्राइमरी स्कूल के पास स्थित पुरानी बिल्डिंग से चाकू बरामद कर लिया।
पुलिस सभी आरोपियों का चालान कोर्ट भेजते हुए वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। एसएचओ राकेश सिंह ने मार-पीट में वांछित पांचों के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है।