फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Aligarh team won the handball match

Amethi News: अलीगढ़ टीम ने जीता हैंडबाल मैच

Sun, 23 Nov 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 23 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh team won the handball match
अमेठी सिटी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ के समन्वय से सब जूनियर बालक वर्ग की राज्य स्तरीय चार दिवसीय प्रतियोगिता चल रही है। दूसरे दिन शनिवार के लीग मैच में अलीगढ़ टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर जीत लिया।
विज्ञापन



इस प्रतियोगिता में प्रदेश के अमेठी छात्रावास की टीम सहित 18 मंडलों की 19 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहला लीग मैच अलीगढ़ और बस्ती टीम के बीच हुआ। अलीगढ़ टीम ने बस्ती टीम को 13-9 अंक से पराजित किया। वहीं कानपुर टीम और आजमगढ़ टीम के बीच हुए मैच में आजमगढ़ टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। तीसरे मैच में अमेठी छात्रावास टीम ने प्रयागराज टीम को 14-9 से मात देकर मैच जीता। वाराणसी टीम और सहारनपुर टीम के बीच हुए मैच में वाराणसी टीम ने 16-7 अंक से मैच जीत लिया।
विज्ञापन



लखनऊ टीम और चित्रकूट टीम के बीच मुकाबले में लखनऊ टीम ने छह अंकों से मैच जीत लिया। अयोध्या टीम ने मुरादाबाद टीम को 14-7 से हराया। वहीं विन्ध्यांचल टीम ने गोरखपुर टीम को टक्कर देते हुए 11-10 से पछाड़ा। मेरठ टीम और अलीगढ़ टीम के बीच हुए मुकाबले में अलीगढ़ टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 14-10 से जीत दर्ज की। झांसी टीम ने टीम बरेली को 10-9 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंतिम लीग मैच मुकाबले में अलीगढ़ टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर अयोध्या टीम को 22-15 से परास्त किया। निर्णायक मंडल में प्रेम प्रकाश सिंह, मनीष, रणविजय, पंकज यादव, ध्रुव और प्रवीण मिश्र शामिल रहे। इस दौरान उपक्रीड़ाधिकारी मोहम्मद मुशर्रफ खां, अतिथि प्रशिक्षक तौहीद राम आसरे, सचिन भारद्वाज, प्रांजल तिवारी, मुकेश यादव, नेहाल तिवारी, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद आरिफ, मोना, लवली तिवारी, आरती व डॉ. हमीद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed