{"_id":"68d2f034df8a0b033f09a4ac","slug":"after-worship-maa-durgas-aarti-was-performed-in-the-pandals-amethi-news-c-96-1-ame1022-149078-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पूजन कर पंडालों में उतारी मां दुर्गा की आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पूजन कर पंडालों में उतारी मां दुर्गा की आरती
Wed, 24 Sep 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
.सिंहपुर के दुर्गापूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा का नेत्रपूजन करते श्रद्धालु।-संवाद
अमेठी सिटी। नवरात्र के दूसरे दिन दुर्गा पूजा पंडाल मां के जयकारों से गुंजायमान रहे। पंडालों में मां दुर्गा की विधिवत पूजन और आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शाम होते ही फिर से दुर्गा पूजा पंडालों में पूजन का क्रम शुरू हुआ।
सिंहपुर के दुर्गा पूजा पंडालो ंमें भी श्रद्धालु सुबह-शाम मां की आराधना कर रहे हैं। राजापुर व पूरे जहांगीर में दुर्गा पूजा की सायंकालीन आरती में कुंवर मृगांकेश्वर शरण सिंह ने नेत्र पट्टिका पूजन किया। इसके बाद मां की विधिवत पूजा की गई। इस दौरान धर्मेश मिश्रा, श्रीकांत अवस्थी, सत्य नारायण सिंह, अनादि मिश्रा, सचिन आदि मौजूद रहे।
अमेठी शहर में सगरा तिराहा, ककवा रोड, धम्मौर रोड, कोतवाली के बगल, पुलिस लाइन के करीब, किठावर, मुंशीगंज,अंतू और दुर्गापुर रोड पर सजी है। देवीपाटन, खेरौना, रायपुर फुलवारी, श्रवनपुर, हरदेवनगर, बारामासी बाजार, गोसाईगंज,भेंटुआ, भादर, संग्रापमुर और महाराजपुर बाजार में दुर्गा प्रतिमाओं का विधिवत पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
इसी तरह शाहगढ़ के कमलानगर, मुंशीगंज, छोटा कोट, पुरानी बाजार, पलिया, कसरांवा में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का पंडाल में पूजन किया गया। दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने वेदमंत्रों के बीच मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की। सुबह और शाम दुर्गा पूजा पंडालों में पूजा और आरती के बाद मां के जयकारे लग रहे हैं।