{"_id":"66ecbabe3b1910483007a404","slug":"after-two-years-case-registered-against-three-on-court-orders-amethi-news-c-96-1-ame1002-125904-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दो साल बाद कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दो साल बाद कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 20 Sep 2024 05:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 20 Sep 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी जगदीशपुर (अमेठी)। दो साल पहले खेत में खीरा-ककड़ी चोरी करने से मना करने पर तीन लोगों पर पिटाई करने के साथ शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ से जलाने की कोशिश का आरोप था। कोर्ट ने पीड़ित की सुनवाई कर पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। पुलिस ने तीन के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगदीशपुर थाने के दक्खिनगांव निवासी बुजुर्ग राम किशोर गांव के तीन लोगों पर 29 मई 2022 खेत में चोरी से खीरा ककड़ी तोड़ने मना करने पर लाठी डंडों से पिटाई करते हुए ज्वलनशील पदार्थ शरीर पर जलाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कोर्ट की शरण ली। आरोप है कि चीख पुकार सुनकर लोग के एकत्र हुए तो उसकी जान बच बच गई।
अब भी अयोध्या स्थित निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी को शिकायती पत्र देकर केस दर्ज करवाने की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
कोर्ट ने सुनवाई के बाद पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अजय कुमार, आनंद कुमार और बुधराम के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। एसएचओ धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि विवाद पुराना और जमीन की रंजिश का है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।