फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   After breaking into the house, the inspector snatched away five thousand

घर मेें घुसकर तोड़-फोड कर दरोगा ने छीने पांच हजार

Wed, 04 Nov 2020 08:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
After breaking into the house, the inspector snatched away five thousand
अमेठी। भुसहरी गांव में मंगलवार रात हल्का दरोगा की ओर से किए गए तांडव व पांच हजार रुपये छीनने की घटना सार्वजनिक होने के बाद बुधवार को ग्रामीण को भड़क गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन करते हुए पुलिस पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के साथ रिपोर्ट बदलने के नाम पर 20 हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। सूचना पर सीओ व विधायक प्रतिनिधि के समझाने तथा दो दिन में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत होकर वापस गए।
विज्ञापन

संग्रामपुर थाने के भुसहरी गांव में मंगलवार रात गुंडा एक्ट आरोपी अभय प्रताप सिंह के घर पर उपनिरीक्षक जितेंद्र आर्यन ने छापा मारा। छापामारी के दौरान उपनिरीक्षक ने न सिर्फ घर में घुसकर तोड़फोड़ की बल्कि महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए अभय व उसके पिता सुरेंद्र बहादुर को जबरन गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार दरोगा को मंडलायुक्त अयोध्या की ओर से जारी स्थगन आदेश दिखाते हुए थाने नहीं ले जाने की गुहार लगाते रहे। बावजूद इसके दबंगई पर उतरे दरोगा उन्हें लेकर चल दिए। आरोप है कि रास्ते में सुरेंद्र की जेब में मौजूद पांच हजार रुपये जबरन निकालकर सुबह 20 हजार रुपये थाने लेकर आने की बात कहते हुए रात करीब दो बजे एक निर्जन स्थान पर यह कहकर उतार दिया कि कहीं शिकायत की तो ऐसी रिपोर्ट लगाउंगा कि मंडलायुक्त के यहां स्थगन खारिज हो जाएगा।
पुलिस की दबंगई बुधवार को सार्वजनिक हुई तो ग्रामीण भड़क गए। सुबह बड़ी संख्या में थाने पहुुंचे ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपी दरोगा पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ अर्पित कपूर भी थाने पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
इसी बीच ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह ने सीओ को दो दिन में जांच कर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहते हुए ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया।

ग्रामीणों ने पीड़ित की मां सरला सिंह के साथ विधायक प्रतिनिधि व सीओ को ज्ञापन सौंपकर दो दिन में दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर दोबारा थाने का घेराव कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर मनीष सिंह, चंदन सिंह व संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed