{"_id":"64039037e4522646160a316e","slug":"advocate-amethi-news-lko6711702150-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योतिषी, वैद्य और वकील को ज्ञानी होना चाहिए : प्रशांत अटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योतिषी, वैद्य और वकील को ज्ञानी होना चाहिए : प्रशांत अटल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। ज्योतिषी, वैद्य व वकील को ज्ञानी होना चाहिए। अधिवक्ता में गांधी, मालवीय, नेहरू व पटेल की छवि दिखनी चाहिए। यह बातें शनिवार को सेंट्रल बार के प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सह अध्यक्ष व उच्च चीफ स्टैंडिंग काउंसिल प्रशांत सिंह अटल ने कही।
अटल ने अधिवक्ताओं से अपील की कि बार एसोसिएशन व बार काउंसिल के चुनाव में सही और संघर्षशील व्यक्ति को चुनें। गुंडे व गाली गलौज करने वाले को नहीं। अधिवक्ता ने भारत में ही नहीं पूरे विश्व में बदलाव के लिए संघर्ष किया है।
देश व समाज को हमसे बड़ी अपेक्षा रहती है। अधिवक्ता में नेल्सन मंडेला, महात्मा गांधी, मालवीय, मोतीलाल नेहरू व सरदार पटेल की छवि दिखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बार काउंसिल के सदस्य, अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी के रूप में उन्होंने कई बड़े कार्य किए। उन्होंने कहा कि जिले में किसी का कोई भुगतान रुका हुआ है तो बता दें। तुरंत कराया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम अधिवक्ता हितों के लिए सतत प्रयास कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र व सभी अधिवक्ताओं को राजस्व संहिता की पुस्तक भेंट की। इस मौके पर एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन जनार्दन प्रसाद शुक्ल, एसोसिएशन अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, सूर्यप्रकाश तिवारी, मालती जायसवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शीतला प्रसाद मिश्र ने किया।