{"_id":"615de3768ebc3eab7c7ed4d4","slug":"adverse-entry-order-to-15-panchayat-secretaries-amethi-news-lko59894338","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि का आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। पीएम आवास योजना में चयनित लाभार्थियों के आवास निर्माण में लापरवाही बरतना 15 ग्राम पंचायत सचिवों को भारी पड़ गया। समीक्षा में प्रगति खराब मिलने से नाराज सीडीओ ने सभी को प्रतिकूल प्रविष्टि का आदेश जारी किया है। सीडीओ की इस कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप है।
वित्तीय वर्ष 2020-21 में मिले प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्माण की प्रगति खराब होने पर पिछले दिनों पीडी आशुतोष दुबे द्वारा संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में सभी को व्यक्तिगत रुचि लेते हुए निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा गया था। बावजूद इसके कई कर्मचारी निर्माण कार्य में लापरवाही बरत रहे थे।
बुधवार सुबह सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने प्रगति की समीक्षा की तो 15 ग्राम पंचायतों में निर्माण की प्रगति बहुत ही खराब मिली। नाराज सीडीओ ने संबंधित गांव के पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि का आदेश जारी किया है। संबंधित बीडीओ को व्यक्तिगत रूप से निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। सीडीओ की इस कार्रवाई से पंचायत महकमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
मुसाफिरखाना ब्लॉक के सैदपुर व नारा अढनपुर में 12-12 तथा मानामदनपुर में 11, जामो के अचलपुर में 32, पूरे चिटाल में 13, ऐंधी में 11, शाहगढ़ के अफुइया व दुलापुर कला में 17-17 तथा गरथोलिया में 13, जगदीशपुर के गड़रियाडीह में 15, देवकाली में 12 तथा सिंदुरवा में 13, गौरीगंज के बाहापुर व सुजानपुर में 13-13 तथा भेटुआ के पिंडोरिया में दस आवासों का निर्माण कार्य अधूरा है।