{"_id":"686588a1454888487b0f3f8d","slug":"admission-process-will-start-in-government-womens-college-this-month-amethi-news-c-96-1-ame1002-143744-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: राजकीय महिला महाविद्यालय में इसी माह शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: राजकीय महिला महाविद्यालय में इसी माह शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
Thu, 03 Jul 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। बेटियों को अब उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। जिले का पहला राजकीय महिला महाविद्यालय कठौरा गांव में बनकर तैयार है। जुलाई से यहां प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आधुनिक भवन, प्रयोगशाला, पुस्तकालय से सुसज्जित इस महाविद्यालय में छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा की सुविधा मिलेगी।
करीब 7.73 करोड़ रुपये से महाविद्यालय का निर्माण कराया गया है। महाविद्यालय में बीए, बीएससी और बीकॉम संकायों में प्रवेश दिया जाएगा। शिक्षा शास्त्र, गृह विज्ञान, चित्रकला, संगीत, हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत जैसे विषयों के साथ गणित, भौतिकी, रसायन, वनस्पति विज्ञान व जंतु विज्ञान जैसे विषयों की पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। भवन में क्लास रूम, हाईटेक लैब, पुस्तकालय, कार्यालय, कांफ्रेंस कक्ष आदि की सुविधा उपलब्ध है। प्रवेश समिति का गठन भी कर दिया गया है। आवेदन पत्रों का वितरण शुरू हो गया है।
महाविद्यालय की विशेष बात यह है कि यहां कम शुल्क में पढ़ाई के साथ छात्राओं को शासन की छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। महाविद्यालय का संचालन डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से संबद्धता के अंतर्गत होगा।
विज्ञापन
स्मृति इरानी ने रखी थी आधारशिला
इस महिला महाविद्यालय की आधारशिला अमेठी की पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी ने छह जून 2019 को रखी थी। निर्माण की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई थी। कोविड काल की रुकावटों के बावजूद निर्माण अब पूरा होने वाला है। महाविद्यालय का संचालन शुरू होने के बाद अमेठी की बेटियों को पढ़ाई के लिए दूसरे जिले नहीं जाना पड़ेगा।
तीन शिक्षक और प्राचार्य की हुई नियुक्ति
राजकीय महिला महाविद्यालय में पढ़ाई शुरू करने के लिए शासन स्तर से प्रवेश समिति भी गठित कर दी गई है। प्राचार्य डॉ. राहुल कुमार को नामित किया गया है। वहीं डॉ. ज्योत्सना जायसवाल को प्रवेश प्रभारी, डॉ. नीतू मौर्या को सह प्रभारी, डॉ. अंकिता कनौजिया को सदस्य बनाया गया है। सभी शिक्षक लोक सेवा आयोग से चयनित हैं और इसी सत्र से शिक्षण कार्य प्रारंभ कर देंगे। किस संकाय में कितनी सीट होंगी, ये भी स्पष्ट होना बाकी है। सभी विषयों की पढ़ाई नियमित शिक्षकों के माध्यम से कराई जाएगी। आने वाले वर्षों में विषयों की संख्या बढ़ाए जाने की संभावना है।
विषयवार पढ़ाई की व्यवस्था
महाविद्यालय में छात्राओं को बीए, बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रम में अध्ययन की सुविधा मिलेगी।
बीए में : हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, गृह विज्ञान, संस्कृत, संगीत, शिक्षा शास्त्र, चित्रकला।
बीएससी में : भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान।
बीकॉम में : वाणिज्य।