फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Additional buses will be run to Delhi during festivals

Amethi News: त्योहारों पर दिल्ली के लिए चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें

Sat, 26 Oct 2024 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 26 Oct 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Additional buses will be run to Delhi during festivals
अमेठी सिटी। त्योहार के दौरान दिल्ली के लिए ट्रेनों का कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से परेशान परदेसियों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन निगम दिल्ली के लिए अतिरिक्त बसें चलाएगा। साथ ही लखनऊ, कानपुर, अयोध्या और सुल्तानपुर मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाने की कार्ययोजना भी बनाई गई है।
विज्ञापन



31 अक्तूबर को दीपावली के साथ ही 10 नवंबर तक कई त्योहार हैं। यात्रियों की सहूलियत को लेकर परिवहन निगम ने बसों के संचालन की कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत 29 अक्तूबर से 10 दिनों के लिए बसों का विशेष संचालन होगा। दिल्ली रूट पर 10 बसें बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और सुल्तानपुर मार्गों पर भी परिवहन निगम का ध्यान है। जरूरत के हिसाब से इन रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं, जिससे यात्रियों को घर पहुंचने में समस्याओं का सामना न करना पड़े। सभी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद ने बताया कि धनतेरस से 10 नवंबर तक बसों का अतिरिक्त संचालन होगा। इसके लिए दिशा-निर्देश भी आ गए हैं। अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। दीपावली पर लोकल रूटों पर यात्रियों के बढ़ने पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed