फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   acute shortage of doctors in government hospitals

चिकित्सकों की भारी कमी से जूझ रहा स्वास्थ्य विभाग

Wed, 15 Sep 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
acute shortage of doctors in government hospitals
गौरीगंज (अमेठी)। लगातार बढ़ रही संक्रामक बीमारियों के बीच जब जिले की 20 लाख से अधिक आबादी को इलाज की जरूरत है, तब स्वास्थ्य विभाग चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। जिले में स्वीकृत 196 पदों के सापेक्ष महज 67 चिकित्सकों की ही तैनाती है। ऐसे में बीमारों का इलाज करने में स्वास्थ्य विभाग अक्षम साबित हो रहा है।
विज्ञापन

जिले के लोगों का स्वास्थ्य दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी संभालने वाले खुद ही बीमार हैं। जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी पर चिकित्सकों की भारी कमी है। इमरजेंसी, ओपीडी व क्षेत्र में वायरल फीवर से होने वाली मौत के बाद तो अस्पताल में चिकित्सकों की मौजूदगी शून्य हो जा रही है। ऐसे में कई अस्पतालों में तो नियमित उपचार तक नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

वीआईपी जिले के स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों के स्वीकृत पद व उसके सापेक्ष तैनाती पर गौर करें तो 129 चिकित्सकों की कमी है। पूरे जिले के लोगों का उपचार करने का जिम्मा संभालने वाले जिला अस्पताल में 34 चिकित्सकों के सापेक्ष महज नौ, 200 बेड वाले रेफरल अस्पताल तिलोई में स्वीकृत 39 पदों के सापेक्ष मात्र पांच तो सीएचसी संग्रामपुर में स्वीकृत आठ पदों के सापेक्ष एक तथा भादर में आठ के सापेक्ष दो ही चिकित्सकों की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों वायरल फीवर के बीच डेंगू होने व मरीज की मौत का सिलसिला जारी है। ऐसे में गांव में संक्रमण फैलने की स्थिति में स्वास्थ्य टीम के साथ चिकित्सक गांव में चले जाते हैं। चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी के गांव में चले जाने की स्थिति में अस्पताल पूरी तरह से खाली हो जाता है।
इस बीच इलाज कराने अस्पताल पहुंचे मरीज चिकित्सक के आने का इंतजार करते हैं। इमरजेंसी वाले मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। निजी अस्पताल में जाने पर लोगों को जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ती है।

जिले में चिकित्सकों की भारी कमी पर सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि शासन से पत्राचार किया गया है। निदेशालय स्तर पर उनके द्वारा व्यक्तिगत वार्ता भी की गई है। शासन व निदेशालय से जल्द ही और चिकित्सक देने का आश्वासन मिला है। शासन से पोस्टिंग होते ही आवश्यकतानुसार अस्पतालों पर चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed