फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Action will be taken on the laxity in revenue collection

राजस्व वसूली में शिथिलता पर होगी कार्रवाई

Sun, 07 Feb 2021 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on the laxity in revenue collection
गौरीगंज (अमेठी)। राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए डीएम ने अफसरों के साथ कलेक्ट्रेट में कर-करेतर व राजस्व वसूली की समीक्षा की। इस दौरान लक्ष्य के अनुसार वसूली न होने पर डीएम ने जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए लक्ष्य के अनुसार मासिक व वार्षिक वसूली करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

परिवहन, आबकारी, विद्युत, व्यापार कर, नगर-निकाय समेत अन्य विभागों में लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के लिए डीएम अरुण कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में जिम्मेदारों के साथ बैठक की। इसके बाद राजस्व वसूली की प्रगति बढ़ाने, कम वसूली करने वाले रेगुलर व सीजनल अमीनों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने भू-राजस्व व विविध देयों की वसूली में लापरवाही बरतने वालों को फटकार लगाते हुए मासिक वसूली लक्ष्य के अनुसार करते हुए फरवरी में वसूली बढ़ाने को कहा। ऑडिट आपत्तियों का समय से निस्तारण सुनिश्चित कराने को भी कहा। सभी एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार को अवैध कब्जों, वरासत के साथ स्वामित्व योजना को समय से पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस दौरान भूमि आवंटन की समीक्षा करते हुए मत्स्य पालन हेतु आवंटन करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एडीएम एसपी सिंह समेत सभी एसडीएम, जिला आबकारी अधिकारी, एक्सईएन विद्युत व एआरटीओ प्रशासन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed