फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   action will be taken on negligence in kayakalp scheme

कायाकल्प योजना में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Fri, 08 Jan 2021 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
action will be taken on negligence in kayakalp scheme
अमेठी। परिषदीय स्कूलों में अवस्थापना सुविधा मुहैया कराने के लिए संचालित कायाकल्प योजना की समीक्षा शुक्रवार को सीडीओ ने अमेठी व भेटुआ ब्लॉक में की।
विज्ञापन

दोनों बैठकों में प्रधानाध्यापक व सचिव के साथ अन्य अफसर मौजूद रहे। कई स्कूलों में सुविधाओं में कमी मिलने पर सीडीओ ने तत्काल कार्य शुरू कर सात दिन में पूरा करने का निर्देश दिया।
ग्राम पंचायतों को आवंटित धनराशि से परिषदीय स्कूलों को अवस्थापना सुविधा से लैस करने के लिए कायाकल्प योजना संचालित की जा रही है। योजना की प्रदेश स्तर पर खराब ग्रेडिंग व कार्य में लापरवाही की शिकायत पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है।
विज्ञापन

कार्यों की समीक्षा कर समय से कार्य पूरा कराने के लिए सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने शुक्रवार को अमेठी व भेटुआ ब्लॉक में पंचायत सचिव व प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की। समीक्षा के दौरान कायाकल्प योजना के तहत कार्य स्वीकृत होने के बावजूद कई स्कूलों में टाइल्स, पेयजल, प्रसाधन, रैंप समेत अन्य सुविधाओं की कमी सामने आने पर सीडीओ ने जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने पंचायत सचिवों को कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों में अवशेष कार्य सात दिन में पूरा करने तथा प्रधानाध्यापकों को कोविड संक्रमण काल में बच्चों को ऑनलाइन व मोहल्ला पाठशाला विधि से शिक्षित करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने सात दिन में स्कूलों में अवशेष कार्य पूरा कर फोटोग्राफ्स अपलोड करने को कहा।

सीडीओ ने स्कूलों में अवस्थापना सुविधाओं की कमी मिलने पर पंचायत सचिव के खिलाफ तो शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में बीएसए विनोद कुमार मिश्र, बीडीओ अमेठी डॉ. हरिकृष्ण मिश्र, बीईओ अमेठी हरिनाथ सिंह, बीडीओ भेटुआ हरिश्चंद्र व बीईओ भेटुआ रियाज समेत सभी पंचायत सचिव व प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed