{"_id":"5ff73f548ebc3e30cd028a54","slug":"action-will-be-taken-on-negligence-in-cow-shelter-homes-amethi-news-lko5586539194","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश संरक्षण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश संरक्षण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। सीडीओ ने दो आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों में चारा, भूसा, पानी, ठंड से बचाव समेत अन्य सुविधाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के बाद सीडीओ ने आश्रय केंद्र पर शेड की आवश्यकता दिखने पर बीडीओ को अतिरिक्त शेड निर्माण के साथ साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया।
निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करने के लिए जिले में तीन स्थाई के साथ 36 अस्थाई गो आश्रय केंद्र का संचालन किया जा रहा है। ठंड के मौसम में संरक्षित गोवंशों को सुरक्षित करने तथा उनके संरक्षण की बेहतर व्यवस्था करने में इन दिनों सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर जुटी हुई हैं।
कवायद सफल हो सके इसके सीडीओ ने भादर ब्लॉक के सिंगठी व रतापुर स्थित आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संरक्षित गोवंशों के टीकाकरण, चारे-भूसा का प्रबंध, काऊ कोट के साथ साफ-सफाई की हकीकत परखी। दोनों आश्रय केेंद्र पर साफ-सफाई व्यवस्था से असंतुष्ट होने तथा आश्रय केंद्र पर अतिरिक्त शेड की आवश्यकता को देखते हुए सीडीओ ने बीडीओ को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
नोटिस में दोनों आश्रय केंद्र पर साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर करने, अतिरिक्त शेड का निर्माण कराते हुए ग्राम पंचायत में आरक्षित भूमि पर हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सीडीओ ने आश्रय केंद्र में संरक्षित गोवंशों की ठंड लगने या भोजन की कमी से मौत होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।