{"_id":"612a48548ebc3ec7777a254c","slug":"action-will-be-taken-on-negligence-amethi-news-lko593105710","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत निस्तारित न होने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत निस्तारित न होने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
06 : गौरीगंज : जायस थाने में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई करते डीएम।
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। भूमि विवाद के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को सभी थानों पर थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। जायस में डीएम ने तो अन्य थानों में नामित अफसरों ने शिकायतों की सुनवाई की। सुनवाई के बाद भूमि विवाद को मौके पर निस्तारित कराने के लिए संयुक्त टीमें रवाना करते हुए निस्तारण रिपोर्ट मांगी गई है।
गांवों में बड़ी संख्या में नाली, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण व तालाबों पर कब्जे की शिकायतों को समयबद्ध निस्तारित करने के लिए शनिवार को शासन के निर्देश पर सभी थानों पर थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ।
जायस में डीएम अरुण कुमार ने तो गौरीगंज में एसडीएम संजीव कुमार मौर्या व सीओ गुरुमीत सिंह ने तो अन्य थानों में राजस्व व पुलिस के नामित अफसरों ने शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान भूमि विवाद समेत नाली, चकमार्ग, सरकारी भूमि व तालाब की भूमि पर कब्जे की शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर रवाना की गईं।
विज्ञापन
कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने लेखपालों को क्षेत्र की समस्याओं को चिह्नित कर निस्तारित करने का निर्देश देते हुए अवैध कब्जा होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। दिवस के बाद शिकायतों को समयबद्ध निस्तारित करने का निर्देश देते हुए अफसरों ने शिकायतों का निस्तारित नहीं होने की दशा में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।