{"_id":"5ff4954d8ebc3e33c03a5eff","slug":"action-will-be-taken-on-neglegence-in-giving-benefit-of-bima-yojna-amethi-news-lko558314043","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा योजना के भुगतान में लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा योजना के भुगतान में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। किसानों के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दिलाने के लिए डीएम ने सोमवार को योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान आवेदन लंबित होने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। डीएम ने लंबित आवेदनों को समय से निस्तारित करने के साथ निरस्त किए जाने वाले आवेदन में कारण की जानकारी आवेदकों को देने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा, आम आदमी बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिलाने के लिए डीएम अरुण कुमार ने समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा के तहत मिले 226 आवेदन में 157 स्वीकृत, 29 अस्वीकृत, 22 स्थगित व 18 वापस करने के साथ 105 आवेदनकर्ता को भुगतान के लिए धनावंटन की जानकारी सामने आई। इसी तरह आम आदमी बीमा योजना में 168 आवेदन मिलने, 128 में भुगतान, आठ निरस्त तो 32 आवेदन लंबित मिले।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में 13 आवेदनों में छह निरस्त तो सात लंबित मिले। बीमा योजना में आवेदन निस्तारण में लापरवाही व समय से भुगतान नहीं होने पर डीएम ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई। न
ाराज डीएम ने सभी आवेदनों की निष्पक्ष जांच कर समय से भुगतान करने तथा निरस्त आवेदन में कारण से आवेदकों को अवगत कराने का निर्देश दिया। डीएम ने लंबित आवेदनों का निस्तारण करते हुए लाभार्थी को भुगतान करने का निर्देश दिया। डीएम ने योजनाओं में लापरवाही बरतने तथा समय से भुगतान नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।