फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Action will be taken if loan letter is found pending

ऋण पत्रावली लंबित मिली तो होगी कार्रवाई

Fri, 24 Sep 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if loan letter is found pending
गौरीगंज (अमेठी)। शासन की ओर से संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजना के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में गुुरुवार देर शाम जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में वार्षिक लक्ष्य के अनुरूप अब तक वितरित ऋण की समीक्षा करते हुए डीएम ने बैंकर्स को लंबित ऋण आवेदन पत्रावलियों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अरुण कुमार की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति (बैंकर्स) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने वार्षिक ऋण योजना, फसली ऋण (किसान क्रेडिट कार्ड), डेयरी, मत्स्य योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, पंडित दीनदयाल रोजगार योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, ओडीओपी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं में लंबित ऋण आवेदनों की बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान 2021-22 में आवंटित पीएम स्वनिधि योजना तहत 1,980 आवेदनों में 1,845 आवेदन स्वीकृत होने तथा 1,814 को ऋण वितरित करने तो 31 आवेदन पत्र लंबित मिले। सीएम स्वरोजगार योजना में 94 आवेदन पत्र के बाद छह आवेदन पत्रों पर ऋण वितरित होने, ओडीओपी योजना में 54 के सापेक्ष छह को ऋण, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना तथा माटी कला योजना के तहत 26 आवेदन में मात्र एक को ऋण वितरित करने तथा बड़ी संख्या में बैंकों में आवेदन लंबित होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकर्स की ओर से ऋण आवेदन पत्रावली निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। डीएम ने सभी को योजना से संबंधित ऋण पत्रावली का समय से निस्तारण करने के साथ ही किसी भी स्तर पर किसान/आवेदक को परेशान नहीं करने का निर्देश दिया। डीएम ने ऋण आवेदन लंबित होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर व एडीएम सुशील प्रताप सिंह, एलडीएम विमल गुप्त व कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय समेत सभी बैंक के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed