{"_id":"68c1cc565f2b3e788e038b05","slug":"action-will-be-taken-for-not-displaying-rate-list-amethi-news-c-96-1-ame1008-148197-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रेट लिस्ट नहीं लगाने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रेट लिस्ट नहीं लगाने पर होगी कार्रवाई
Thu, 11 Sep 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ई स्टांप व्यवस्था के बाद भी स्टांप वेंडरों की ओर से वसूली जा रही दोगुनी कीमत पर रोक लगाने के लिए एडीएम अर्पित गुप्ता ने सभी रजिस्ट्रार को निर्देशित किया है। कहा कि स्टांप विक्रेताओं को रेट लिस्ट लगानी होगी। अब स्टांप वेंडर लोगों का शोषण नहीं कर सकेंगे।
इस समय छात्रवृत्ति फार्म भरने के साथ भर्तियों के लिए जरूरतमंद ईडब्ल्यूएस (इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन) प्रमाणपत्र लोग बनवा रहे हैं। इसके अलावा पेंशन, आवास सहित अन्य जनकल्याणकारी योजना के आवेदकों को शपथ पत्र देना पड़ता है। आय प्रमाणपत्र या ईडब्ल्यूएस बनवाने के लिए 10 रुपये के स्टांप पेपर की जरूरत पड़ रही है। ई स्टांप वेंडर कई दिनों से लोगों से स्टांप पर छपी कीमत से ज्यादा वसूली कर रहे हैं।
इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद जिम्मेदार हरकत में आए। एडीएम के निर्देश पर गठित टीम अभी जांच कर रही है। हालांकि टीम ने जांच आख्या रिपोर्ट एडीएम को नहीं सौंपी है। एडीएम अर्पित गुप्ता ने सभी रजिस्ट्रार को निर्देशित किया है कि वह अपने कार्यालय पर स्टांप रेट की सूची लगवाएं। इसके साथ ही स्टांप वेंडरों को भी अपने प्रतिष्ठान पर रेट सूची लगाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि सभी रजिस्ट्रार कार्यालय संग स्टांप वेंडरों को रेट सूची लगाने का निर्देश दिया गया है। कहा कि स्टांप छपे निर्धारित मूल्य पर ही बिक्री करने का आदेश है। वेंडर निर्धारित मूल्य से अधिक पर स्टांप बिक्री करते मिले तो कार्रवाई की जाएगी।