फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Action will be taken against those making illegal crackers

अवैध पटाखा बनाने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 04 Nov 2020 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those making illegal crackers
अमेठी। अवैध पटाखा व्यवसाय पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। इस पर अंकुश लगाया जा सके इसके लिए डीएम ने सभी एसडीएम व सीओ को पत्र भेजकर जिले में पटाखा निर्माता, विक्रेता व भंडारन करने वाले की स्थलीय जांच कर रिपोर्ट तलब की है। डीएम ने अवैध पटाखा व्यवसाय प्रतिबंधित नहीं होने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ज्योति पर्व पर अवैध पटाखा से होने वाली हानियों से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जिले में अवैध पटाखा व्यवसाय बंद कराने के लिए डीएम अरुण कुमार ने सभी एसडीएम व क्षेत्राधिकारियों को पत्र भेजकर अपने-अपने क्षेत्र में जांच कर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई भी व्यक्ति अवैध पटाखा निर्माण व विक्रय नहीं कर सके।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त सघन आबादी, व्यस्त बाजारों, भीड़ के स्थानों पर पटाखों की बिक्री नहीं हो। डीएम ने पत्र में एसडीएम व सीओ को जांच के दौरान पटाखा, विस्फोटक निर्माण तथा शस्त्र विक्रेता व इनकी मरम्मत करने वाली दुकानों का भी निरीक्षण करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सभी को निरीक्षण कर अपनी स्थलीय जांच रिपोर्ट न्याय सहायक को उपलब्ध कराने का आदेश देते हुए अवैध पटाखा व विस्फोटक निर्माण व बिक्री होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed