फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Accused not caught in youth's death case

Amethi News: युवक की मौत मामले में नहीं पकड़े गए आरोपी

Fri, 30 Aug 2024 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 30 Aug 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Accused not caught in youth's death case
अमेठी सिटी। दबंगों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने वाले राकेश यादव के मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की तलाश में छापा मारा जा रहा है। दरअसल मुंशीगंज थाना क्षेत्र के सरायं खेमा गांव निवासी व चाय विक्रेता राकेश यादव (24) ने ऑन लाइन गेम के जरिए तीन लाख 55 हजार रुपये जीते थे। इस पर उसके ही गांव के कुछ दबंगों ने उससे रुपये हड़पने के लिए कई तरह से परेशान किया था। तंग आकर राकेश ने मंगलवार की देर रात घर के कमरे में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली थी। घटना के मामले में मृतक के परिजनों ने गांव के ही चार युवकों के पर गंभीर आरोप लगाए थे। मामले में मृतक की मां शांती देवी ने गांव के ही अनुराग जायसवाल, तूफान सिंह, विशाल सिंह व हंसराज मौर्य के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। केस दर्ज करने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सूत्रों का दावा है कि आरोपी ऊंची पहुंच रखते हैं। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस दबाव में काम कर रही है। नामजद होने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। इस बारे में एसओ प्रेमचंद गौतम का कहना है कि आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed