फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Accused arrested for attack on Pradhan's representative

Amethi News: प्रधान प्रतिनिधि पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 06 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for attack on Pradhan's representative
अमेठी सिटी। जगदीशपुर के पूरे पंचम मिश्र नसीराबाद पिछूती ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश मिश्रा सहित तीन लोगों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया है।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि भाले सुल्तान शहीद स्मारक के निकट स्थित अढ़नपुर गांव निवासी धर्मवीर उर्फ वीरे को जगदीशपुर कस्बे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



गौरतलब है कि शुक्रवार रात रानीगंज से लौट रहे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश मिश्रा, सहजराम और सुनील गोस्वामी पर कचनाव मोड़ के पास घात लगाकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया गया था। हमले में तीनों घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed