फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Account will have to be given whether government hand pumps in villages are good or bad

Amethi News: गांवों में सरकारी हैंडपंप सही हैं या खराब, देना होगा हिसाब

Sun, 05 May 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 05 May 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Account will have to be given whether government hand pumps in villages are good or bad
अमेठी सिटी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगे हैंडपंप के रखरखाव का पूरा हिसाब ग्राम पंचायत में रखना होगा। इसके लिए नल का विवरण दर्ज करने के लिए ग्राम पंचायत के पास एक अलग रजिस्टर होगा। गांवों में हैंडपंप सही हैं या उसमें कोई तकनीकी दिक्कत है, इसकी पूरी जानकारी देनी होगी। पंचायत सहायक के माध्यम से नल की स्थापना से लेकर उसके वर्तमान रखरखाव तक की सूचना भी दर्ज करनी होगी। पंचायतीराज विभाग के अनुसार जिले में कुल इंडिया मार्क टू हैंडपंप की संख्या 56,010 है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की आवश्यकता पूर्ति के लिए लगाए गए नल गर्मी के दिनों में बड़ी आबादी के लिए वरदान बने हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों को काम में लगाया है।
विज्ञापन

कहा गया है कि सचिव के माध्यम से अलग से रजिस्टर पंचायत सहायक को देना होगा। ग्राम पंचायत के सभी नल व उसका ब्यौरा लिखा जाए। नल के खराब होने, रिपेयरिंग करने के साथ उसमें प्रयोग किए गए नए सामान व पुराने कबाड़ का हिसाब देना होगा।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि गांव में विजिट के दौरान रजिस्टर की जांच की जाएगी। साथ ही पुराने कबाड़ को एकत्र कर उसे एक साथ बिक्री की जाएगी। जिससे ग्राम पंचायत की आय में वृद्धि हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed