{"_id":"68a37c3b8b5640fdf30e1e0f","slug":"abhishek-in-javelin-throw-neha-tops-in-running-amethi-news-c-96-1-ame1002-146715-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भाला फेंक में अभिषेक, दौड़ में नेहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भाला फेंक में अभिषेक, दौड़ में नेहा अव्वल
Tue, 19 Aug 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। शिक्षा के साथ छात्रों की खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा विभाग एक स्कूल एक खेल योजना के अंतर्गत लगातार क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी में खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें भाला फेंक में अभिषेक, दौड़ में नेहा यादव ने बाजी मारी।
भाला फेंक स्पर्धा में सूर्यांश को दूसरा और अमित यादव को तीसरा स्थान मिला। दौड़ प्रतियोगिता में शालिनी मिश्र ने दूसरा और शिफा बानो ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के बाद विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य राहुल सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी व्यक्तित्व विकास का अहम हिस्सा है। उन्होंने प्रतिभागियों से आगे भी इसी उत्साह के साथ खेलों में सक्रिय बने रहने का आह्वान किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक डॉ. अब्दुल हमीद, जितेंद्र यादव, राहुल राव, विकास पाल आदि मौजूद रहे।