फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Abhishek first in shot put

Amethi News: गोला फेंक में अभिषेक प्रथम

Fri, 12 Sep 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 12 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Abhishek first in shot put
 इंडो रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड कोरवा में खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते कर्मी। स्त्रोत
अमेठी सिटी। एके 203 राइफल का उत्पादन करने वाली इंडो रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड कोरवा में बृहस्पतिवार को एचएएल कैंपस खेल प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में कंपनी के विभिन्न विभागों के महिला और पुरुष कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, शॉटपुट, लंबी कूद, जैवलिन थ्रो के साथ रस्साकसी जैसी प्रतिस्पर्धाएं हुईं। गोला फेंक में अभिषेक पाठक ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अतुल सिंह द्वितीय और धर्म राज तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में सचिन यादव पहले, जय प्रकाश दूसरे और विनय तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में भी सचिन यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया, हर्षित शुक्ला दूसरे और श्रवन यादव तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


मेजर जनरल सुधीर कुमार शर्मा (सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल), सीईओ, एमडी सहित सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों ने खिलाडियों का उत्सावर्धन किया। अफसरों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि आपसी सहयोग और टीम भावना भी मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रम मैराथन के साथ और भी बड़े स्तर पर होंगे। कंपनी के प्रोडक्शन, क्वालिटी कंट्रोल, एडमिन और सिक्योरिटी विभाग के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया। इसके बाद भव्य भोज का आयोजन हुआ, जिसमें सभी कर्मियों ने एक साथ बैठकर विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed