{"_id":"66d635216358a742cb012914","slug":"aarushis-team-won-in-tug-of-war-amethi-news-c-96-1-ame1002-124818-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रस्साकशी में आरुषि की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रस्साकशी में आरुषि की टीम ने मारी बाजी
Tue, 03 Sep 2024 03:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 03 Sep 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
एफडीडीआई में वॉलीबाल खेलते खिलाड़ी। -आयोजक
फुरसतगंज (अमेठी)। कस्बा स्थित फुटवियर डिजाइन एंड डवलपमेंट इंस्टीट्यूट में सोमवार को स्पोर्ट्स एंड कल्चरल वीक का शुभारंभ हुआ। पहले दिन वॉलीबॉल, क्रिकेट व रस्साकशी सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं। छह सितंबर तक यहां विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र प्रभारी वरुण गुप्ता ने किया। पहले दिन आशीष और संदीप की टीम के बीच वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में आशीष की टीम ने जीत दर्ज की। रस्साकशी प्रतियोगिता राम प्रताप व आरुषि की टीम के बीच हुई। प्रतियोगिता में आरुषि की टीम विजेता रही है।
12 ओवरों का क्रिकेट मैच सक्षम व मनीष की टीम के बीच हुआ। सक्षम की टीम ने 46 रन बनाए जबकि मनीष की टीम 40 रनों पर सिमट गई। सक्षम की टीम छह विकेट से विजयी हुई। मैन ऑफ द मैच का खिताब अविरल सोनकर को मिला। इस मौके पर फुटवियर विभाग के प्रमुख सुमित, नलिन पांडेय, मनोज, विमल, मुकेश सैनी, सीमांत, शिव सिंह व अवधेश मौजूद रहे।