{"_id":"66b5417c5444ea87ef0b5c54","slug":"a-young-man-who-went-to-take-bath-in-naiya-drain-drowned-died-amethi-news-c-96-1-ame1002-123527-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नैया नाले में नहाने गया युवक डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नैया नाले में नहाने गया युवक डूबा, मौत
Fri, 09 Aug 2024 03:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 09 Aug 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक किशोर के साथ नाले में नहाने गया युवक डूब गया। काफी तलाश के बाद उसका शव नाले से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे मीर खां मजरे रास्तामऊ गांव निवासी अंकुश पासी (19) मोहनगंज कस्बा में हार्डवेयर की दुकान पर पेंटिंग करता था।
बारिश के कारण बृहस्पतिवार को काम पर नहीं गया था। गांव के एक किशोर के साथ अंकुश गांव के पड़ोस में नैया नाले में नहाने गया था। पानी अधिक और तेज बहाव होने के कारण अंकुश डूबने लगा। मौजूद नाबालिग वहां से निकल कर घर चला गया और शांत बैठ गया। काफी देर बाद भी अंकुश वापस नहीं लौटा तो गांव में परिवार के लोग खोजबीन करना शुरू किया। पता चला कि नाबालिग के साथ नैया की तरफ जा रहा था। परिजनों ने नाबालिग से जानकारी ली तो अंकुश के नाले में डूबने का मामला सामने आया। जिसके बाद नाले में उतर कर ग्रामीणों ने अंकुश की तलाश शुरू की।
काफी देर मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने नाले से शव को बरामद किया। शव बरामद होने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ने बताया कि घटना में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।