फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A young man going by bike was hit by a bus, died

बाइक से जा रहे युवक को बस ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 20 Sep 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
A young man going by bike was hit by a bus, died
19 : भादर : अंकुश पांडेय (फाइल फोटो) । -संवाद - फोटो : AMETHI
भादर (अमेठी)। सुल्तानपुर से रविवार देर शाम घर वापस लौटे रहे एक युवक को बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना अयोध्या-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर त्रिसुंडी के पास हुई। दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

थाना रामगंज क्षेत्र के पूरे तेजई पांडेय बैरघाट मजरे रतापुर निवासी अंकुश पांडेय (28) नलकूप विभाग में नौकरी करते थे। रविवार को वे किसी काम के सिलसिले में बाइक से सुल्तानपुर गए थे। देर शाम वापस घर लौटते समय अंकुश अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर त्रिसुंडी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे लोगों ने अंकुश को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालात देख चिकित्सकों ने अंकुश को सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुल्तानपुर में उपचार के दौरान अंकुश की मौत हो गई। अंकुश की मौत की सूचना पर पहुंची ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने के बाद बस की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकुश की मौत की सूचना सार्वजनिक हुई तो सिंचाई विभाग में सोमवार को शोक की लहर दौड़ गई। अंकुश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। रामगंज चौकी प्रभारी प्रमोद पाल ने अंकुश की मौत के बाद बस चालक के खिलाफ केस दर्ज करने की जानकारी देते हुए बताया कि बस व चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।
बुझ गया परिवार का चिराग
अंकुश अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था। अंकुश की मौत के बाद मां पुष्पा देवी व दो विवाहिता बहन स्वाती व पूजा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। अंकित इकलौता बेटा था। उसका विवाह भी नहीं हुआ था। हादसे से गांव में किसी के घर में सोमवार को चूल्हा नहीं जला।

तीन साल पहले हुई थी पिता की मौत
अंकुश के पिता उदयराज भी नलकूप विभाग में थे। दो वर्ष पूर्व कैंसर से उदयराज की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद अंकुश को मृतक आश्रित के रूप में नौकरी मिली थी। पिता की बाद मौत के बाद अंकुश ही परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। अंकुश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed