फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A young man died in Delhi, there was chaos when the dead body arrived.

Amethi News: दिल्ली में हुई युवक की मौत, शव आया तो मचा कोहराम

Sat, 17 Aug 2024 03:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 17 Aug 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
A young man died in Delhi, there was chaos when the dead body arrived.
सिंहपुर (अमेठी)। दिल्ली में सड़क हादसे में मृत हुए युवक का शव बृहस्पतिवार को गांव लाया गया तो कोहराम मच गया। शुक्रवार की सुबह उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कुकहा रामपुर गांव निवासी अर्जुन (26) दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। बुधवार की देर शाम दिल्ली में बाइक से घर जा रहा था। तभी बाइक अनियंत्रित होकर एक दीवार से जा टकराई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाकर गांव लाए। बृहस्पतिवार देर रात जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का सहारा था अर्जुन
मृतक के पिता राममिलन का दो वर्ष पहले स्वर्गवास हो गया था। मृतक अर्जुन मां राजरानी व दो छोटे भाइयों का इकलौता सहारा था। यह बताते हुए मृतक की मां राजरानी फफक कर रो पड़ी। दो वर्ष पहले अर्जुन की शादी सविता से हुई थी। दोनों को अभी कोई संतान नहीं है। पति की मौत से गमगीन सविता बेसुध पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed