{"_id":"68bb32025a75ac1a76059c18","slug":"a-young-man-died-after-drowning-in-amrit-sarovar-amethi-news-c-96-1-ame1002-147870-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अमृत सरोवर में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अमृत सरोवर में डूबने से युवक की मौत
Sat, 06 Sep 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल। खालिस बाहरपुर गांव निवासी आकाश शुक्ल (19) की बृहस्पतिवार को बाराबंकी के सुबेहा के मंगऊवा गांव स्थित भगत सिंह अमृत सरोवर में डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
शिवलाल शुक्ल ने बताया कि उनका बेटा आकाश बृहस्पतिवार दोपहर घर से गांव के ही विनय यादव, शिवा यादव और अंकुल पांडेय के साथ खेलने निकला था। देर शाम तक घर न लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। इस बीच विनय यादव ने जानकारी दी कि चारों दोस्त मंगऊवा स्थित अमृत सरोवर में नहाने के लिए उतरे थे।
नहाते वक्त आकाश सरोवर में डूब गया। ग्रामीणों संग वह मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आकाश को तालाब से निकालकर बाजारशुकुल सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। आकाश की मौत से बड़े भाई दीपक और बहन खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता शिवलाल शुक्ल बेटे की मौत से गमगीन है।
विज्ञापन
मां बेटे की मौत की सूचना पाते ही बेसुध हो गई। घर में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि आकाश की सरोवर में डूबने से मौत की सूचना मिली है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। मामले में बाराबंकी की सुबेहा पुलिस से समन्वय स्थापित कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।